लखनऊ :
कार सवार नशेड़ियों ने पिता-पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज
दो टूक : मानक नगर थाना क्षेत्र रामनगर में बुधवार देर रात कार सवार नशेडियों ने बेवजह गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर नशेड़ियों पिता-पुत्र समेत बेटे के दोस्त की जमकर पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस को देख नशेड़ी फरार हो गए। पीड़ित ने थाने मे घटना की लिखित शिकायत की है।
विस्तार:
थाना मानक नगर प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कृष्णा नगर के सुन्दर नगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र गंगाराम गुप्ता के अनुसार वह बुधवार की रात करीब 11:30 बजे अपने बेटे प्रांजल और बेटे के मित्र सोनू पुत्र महेश शर्मा के साथ बुध बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रामनगर मोहल्ले में गुलाटी मार्केट के सामने कुछ लोग एक कार में बैठे नशेबाजी कर रहे थे और अनावश्यक रूप से गाली गलौच कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो नशेड़ियों ने उन लोगो पर हमला कर दिया और धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।
