शनिवार, 11 अप्रैल 2026

लखनऊ : शहर की गलियों में तेजरफ्तार वाहन ने ले लिया मासूम की जान,घर में मचा कोहराम।।||Lucknow: An innocent child was killed by a speeding vehicle in the city streets, causing chaos in the family.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शहर की गलियों में तेजरफ्तार वाहन ने ले लिया मासूम की जान,घर में मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत पुराना नटखेड़ा तेलीबाग में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई परिजनों ने आनन फानन मे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दब तोड़ दिया। मासूम की मौत से घर मे कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर वाहन नम्बर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी के थाना लोनी कटरा क्षेत्र ललोखर गांव निवासी संदीप परिवार और बच्चो के साथ पुराना नटखेड़ा तेलीबाग पीजीआई लखनऊ मे रहते है। इन्होने बताया कि बीते शुक्रवार दोपहर घर के सामने हमारी तीन वर्षीय बिटिया सानिका ऊर्फ संध्या खेल रही थी इसी बीच तेज रफ्तार एक सफेद सफेद कार (UP32KX4030) स्कार्पियो ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मासूम उछाल कर दूर जा गिरी और बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त वाहन प्रिंस यादव चला रहे थे जो दुर्घटना कर भाग गए।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।