शनिवार, 11 अप्रैल 2026

लखनऊ :पत्नी को छोड़ दहेज का समान लेकर शौहर हुआ फरार,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow:A husband fled with dowry items, abandoning his wife; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पत्नी को छोड़ दहेज का समान लेकर शौहर हुआ फरार,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत तेलीबाग में रहने वाली विवाहिता को पति ने छोड़कर दहेज का सारा समान लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने पति पर धोखाधड़ी समेत शारीरिक और मांसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र कुम्हार मण्डी तेलीबाग निवासिनी 
सोनी भारती पुत्री स्व प्रेमचन्द्र का विवाह रंजीत कुमार भारती पुत्र स्व राधेश्याम से हुआ था और चारबाग लखनऊ मे किराए पर रहते थे।
पीड़िता का आरोप है कि शादी में पिता जी ने अपने हैसियत से दहेज भी दिया । शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले और दहेज की लालच करने लगे। जिसके लिए अनपढ़ बद-चलन और बांझ जैसे शब्दों से संबोधित कर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरु कर दिया। एक दिन अचानक चारबाग का रुम छोड़कर कानपुर कही रहने सास चली गई। पति रंजित ने दहेज का सारा समान एक डाला में लादकर तेलीबाग ससुराल आए बोला यही पास में कमरा लिया हूं अब यही रहा जाएगा । रुम की चाभी लेने की बात कहकर दहेज की बाइक और सारा समान लेकर चले गए। कुछ घण्टो बाद पति रंजीत कुमार को फोन किया तो रंजीत ने कहा कि आप तलाक दे दीजिए मैं आपका दहेज का सारा  समान  वापस कर दूंगा। आपको अपने साथ कभी नहीं रखूंगा। तब से आज तक पति का कुछ पता नही चला। 
फिलहाल थाना पीजीआई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बीते 10 अप्रैल को
मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नम्बर के आधार पर पीड़िता के पति की छानबीन मे जुट गई है।