मऊ :
निर्वाचन नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्य हेतु तिथि का हुआ निर्धारण।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय ने बताया कि त्रिस्तरी पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु तैयार की जाने वाली पंचायत की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्य की समय सारणी निर्धारित की गई है। इसमें मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थानों के वार्डों की मैपिंग, मतदान क्रमांक एसबीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां आदि की तिथि 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल,2026 को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
