रविवार, 12 अप्रैल 2026

मऊ : सड़क दुर्घटना मे तीन की मौत मामले मे आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार।।Mau:The driver accused in the road accident that killed three people has been arrested.|

शेयर करें:
मऊ :  
सड़क दुर्घटना मे तीन की मौत मामले मे आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली घोसी क्षेत्रांतर्गत मधुबन रोड़ टाइटन अस्पताल के पास बीते 9 अप्रैल की रात बाईक सवार तीन युवकों को कार से रौंदने वाले वाहन चालक अभय राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक य जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चालये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अनुप कुमार के पर्येवेक्षण में क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में आज  12 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में  09अप्रैल के रात्रि8.00 बजे मधुबन रोड स्थित टाइटन हास्पिटल के आगे बाईक सवार तीन व्यक्तियों की चार पहिया TUV 300 नं0 HR26CY 5491 के चालक अभय राजभर पुत्र रामप्यारे राजभर नि0 मिर्जापुर काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ द्वारा लापरवाही व तेजी से चलाकर  टक्कर मारने व जिससे यमहा RX न0 UP54AH9547 पर सवार तीनों व्यक्तियों 1. आजाद यादव पुत्र  शिवनाथ यादव 2. बेचन यादव पुत्र  रामसुरत यादव 3. प्रमोद यादव पुत्र  अमेरिका यादव नि0गण ग्राम बीबीपुर थाना मधुबन जनपद मऊ की मृत्यू हो जाने व मौके से चारपहिया चालक अभय राजभर उक्त के भाग जाने पर उसकी तलाश करने पर आज  12 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर सुबह पांच बजे वाहन चालक अभय राजभर पुत्र रामप्यारे राजभर नि0 मिर्जापुर काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ 
 को उसके घर के पास से घोसी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।