रविवार, 19 अप्रैल 2026

मऊ : घोसी सी ओ के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त, शराब के ठेकों की जांच।||Mau:Police patrolled on foot under the leadership of Circle Officer Ghosi, inspecting liquor shops.||

शेयर करें:
मऊ :
क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त, शराब के ठेकों की जांच।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोठा बाजार में क्षेत्राधिकारी (सीओ) घोसी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने देसी शराब के ठेकों की भी सघन जांच की। इस दौरान लाइसेंस, बिक्री के नियमों और अन्य आवश्यक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया गया। किसी भी प्रकार की अनियमितता न पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करते रहने की हिदायत दी गई।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।