शनिवार, 18 अप्रैल 2026

मऊ :खाद, बीज, दवा, व्यापारी बंधुओं का अधिवेशन संपन्न।||Mau:Convention of fertilizer, seed, and medicine traders concluded.||

शेयर करें:
मऊ :
खाद, बीज, दवा, व्यापारी बंधुओं का अधिवेशन संपन्न।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के खाद बीज व्यापार सेवा समिति, जनपद मऊ के बैनर तले खाद बीज व्यापारियों का वार्षिक अधिवेशन नगर स्थित प्रसाद वाटिका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति के संरक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, महामंत्री संजय वर्मा, सोमनाथ मौर्य, वसीम अहमद, सुरेश प्रसाद वर्मा, अवध राज गोस्वामी, ओम बाबू कुशवाहा, शक्ति सामंत, योगेंद्र कुमार, विनय कुमार, शत्रुघ्न मौर्य सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
जनपद मऊ इकाई से अध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, संरक्षक राम श्री कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मुन्ना मौर्य सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर एवं वाराणसी जनपदों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं ने भी अधिवेशन में सहभागिता की। जनपद मऊ से 300 से अधिक व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि सभी व्यापारियों ने संगठन की एकता, उसकी आवश्यकता एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सरकार की बदलती नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने हेतु संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया गया।
संगठन के अध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा ने खाद की उपलब्धता, IPMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, सारथी पोर्टल की समस्याएं तथा फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने हेतु सभी व्यापारियों से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन के वरिष्ठतम सदस्य एवं संरक्षक माननीय जगदीश प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन जनपद मऊ के महामंत्री यशवंत कुमार मौर्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के जुझारू कार्यकर्ताओं—मनजीत सिंह, विपिन कुमार सिंह, मुन्ना मौर्य, जयशंकर सिंह, अजीत सिंह, हरिकेश मौर्य, तेज बहादुर मौर्य, सूर्य प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, संतोष मौर्य, आशीष मौर्य, आसिफ भाई, महेश्वर मौर्य, सत्येंद्र मौर्य सहित अनेक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह वार्षिक अधिवेशन जनपद मऊ के खाद बीज व्यापारियों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ। आयोजन की सफलता पर प्रदेश पदाधिकारियों ने जनपद मऊ की कार्यकारिणी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की फोटो - - -