गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

मऊ :पत्रकार के बड़ी मां के निधन पर शोकसभा का आयोजन।||Mau:A condolence meeting was organized for the death of a journalist's maternal grandmother.||

शेयर करें:
मऊ :
पत्रकार के बड़ी मां के निधन पर शोकसभा का आयोजन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी ब्लाक क्षेत्र के पवनी गांव निवासी (मान्यता प्राप्त पत्रकार) प्रेमशंकर पान्डेय की बड़ी मां गुलाबी पान्डेय उम्र 90 वर्ष का आस्मिक निधन बुधवार की रात में हो गया।जिनका अंतिम संस्कार वृहस्पतिवार को दोहरी घाट (मुक्तिधाम) घाट पर किया गया।मृतक गुलाबी पान्डेय अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गयी है। उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारों सहित पुरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है। वृहस्पतिवार को गतात्मा की शांति के लिए एचएन सिंह पत्रकार की अध्यक्षता में इंदारा बाजार में एक शोक सभा आयोजित किया गया। जिससे उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया की उनकी आत्मा को शांति मिले।इस मौके पर मुख्य रूप से एचएन सिंह,संजय तिवारी,रामप्रताप यादव,अशोक शर्मा,मदन कुमार राजभर,कमलेश सैनी शिवम् मलेशिया, सिद्धार्थ कुमार,प्रदीप बर्नवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।