शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

मऊ :नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन।।||Mau: Urban Development Minister AK Sharma inaugurated the oxygen plant.||

शेयर करें:
मऊ  :
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन।।
जनपद के लिए  यह प्लांट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के बढुआ गोदाम से पहले औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रामराज गैसेस प्राइवेट लिमिटेड ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन  उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्लांट के विस्तार और उत्पादन क्षमता की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसे 'प्राण वायु' भी कहा जाता है। उन्होंने वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी और उसकी अहमियत को याद किया। मंत्री ने बताया कि उस कठिन समय में ताजोपुर स्थित इस यूनिट ने लोगों की मदद कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे इसकी उपयोगिता स्पष्ट हुई।
मंत्री शर्मा ने जानकारी दी कि शुरुआत में इस यूनिट को बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में प्रयासों से बिजली उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद प्लांट ने तेजी से प्रगति की। वर्तमान में यह यूनिट प्रतिदिन 600 से 1200 और अब 1800 ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन कर रही है।
मिडिया को बताया  कि इस प्रकार की औद्योगिक इकाइयां न केवल व्यापार को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मऊ जनपद औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह ऑक्सीजन प्लांट पूर्वांचल के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक बन चुका है। ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दौरान  मऊ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल , कई हॉस्पिटलों के डॉक्टर मौजूद रहे