मऊ :
पुलिस अधीक्षक ने चिरैयाको थाना रानीपुर थानों का औचक निरीक्षण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने थाना समाधान दिवस पर रानीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया और
थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया।
विस्तार:
शनिवार 11अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा सर्वप्रथम थाना चिरैयाकोट, थाना रानीपुर थानों का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण थाने का भ्रमण कर थाना परिसर की साफ-सफाई जिसमें थाना कार्यालय, बैरक, आवास, मेस, बंदीगृह, मालखाना सीसीटीएनएस, विवेचक कक्ष, आदी का औचक निरीक्षण किया गया तथा पायी गयी कमियों को संबंधित को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया तत पश्चात क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, राजस्व के अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति मेंं थाना समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जनता के शिकायतो को गंम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा तत्काल प्रभाव से उसे निस्तारित हेतु संबंधित को आदेशित किया गया तथा समाधान दिवस पर ही थाना समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, मिशन शक्ति/महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को भी चेक किया गया और पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना सरायलखन्सी पर उपस्थित होकर जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर प्रतिभाग कर संयुक्त रूप से आमजन की जनशिकायतों को समस्याओ को सुना गया तथा शिकायतो को समयबद्ध व गुणवत्तापुर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान द्वारा समस्त थानों पर जनशिकायतों को सुना गया तथा इसके समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थानों पर 131 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कुल 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया गया तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।।
