शनिवार, 11 अप्रैल 2026

लखनऊ :पैसे के लेन -देन के विवाद मे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफतार।||Lucknow:The accused who spread terror by firing in a dispute over money transaction has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ  :
पैसे के लेन देन के विवाद मे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफतार।
दो टूक : लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र विवेकानन्द पुरम में पैसों  को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी
यासिन गाजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते दिनांक 16.09.2025 को थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत विवेकानन्द पुरम में दो पक्षो में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले मे  प्रथम पक्ष के आसिफ गाजी व द्वितीय पक्ष के आसिफ अली घायल हो गये थे। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्रथम पक्ष के यासीन पुत्र स्व0 शाकीर अली निवासी विवेकान्दपुरम कल्याणपुर पश्चिम थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ द्वारा मु0अ0सं0 381/2025 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 बनाम 1. आसिफ अली पुत्र अख्तर अली निवासी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली देवरिया आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया तथा द्वितीय पक्ष के वादी मुकदमा आरिफ अली पुत्र अख्तर अली निवासी रामनाथ थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 383/2025 धारा 109(1)/125/3(5) बी0एन0एस0 बनाम 1.आसिफ गाजी, 2.यासीन गाजी आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। दोनो पक्षों  में विवाद रूपये के लेन देन के कारण हुआ था। दिनांक 29.09.2025 को मु0अ0सं0 383/2025 धारा 109(1)/125/3(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 आसिफ पुत्र स्व0 शाकीर अली निवासी विवेकान्दपुरम कल्याणपुर पश्चिम थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। तथा अभियुक्त यासिन गाजी पुत्र स्व0 साकिर अली घटना कारित करने के उपरान्त लगातर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट द्वितीय द्वारा NBW निर्गत किया गया था।
 जिसके अनुपालन में दिनांक 10.04.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित / वारण्टी यासिन गाजी पुत्र स्व0 साकिर अली उम्र करीब 31 वर्ष निवासी विवेकानन्दपुरम कल्याणपुर पश्चिम थाना गुडम्बा लखनऊ को थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के अंकित पते से समय 21.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त यासिन गाजी उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
1. यासिन गाजी पुत्र स्व0 साकिर अली उम्र करीब 31 वर्ष निवासी म0न0 53/54 विवेकानन्दपुरम कल्याणपुर पश्चिम थाना गुडम्बा लखनऊ
पंजीकृत अभियोग–
1. मु0अ0सं0 383/2025 धारा 109(1)/125/3(5) बी0एन0एस0 थाना गुडम्बा लखनऊ
अभियुक्त यासिन गाजी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 664/2018 धारा 147/148/307/506/386 भादवि थाना गुडम्बा लखनऊ
2. मु0अ0सं0 105/2019 धारा 147/148/149/302/364 भादवि थाना इन्दिरानगर लखनऊ
3. मु0अ0सं0 303/2019 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना इन्दिरानगर लखनऊ
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना गुडम्बाः-
1. उ0नि0 फनीश सिंह 
2. का0 कुलदीप कुमार 
3. का0 राहुल कुमार