मऊ :
साइबर पुलिस टीम ने फ्राड हुए रुपये पीडित को वापस कराया,पैसा वापस पाकर चेहरे पर आयी मुस्कान।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना व प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा थाना मुहम्मदाबाद के निर्देशन में, थाना स्थानीय के साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक घनश्याम पुत्र पुत्तीलाल निवासी भगतपुरवा बहराइच द्वारा साइबर पोर्टल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के साथ 1,61,260/- रुपये का फ्रॉड हो जाने के संबंध में शिकायत की जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम की उ0नि0 प्रवीण कुमार म0आ0 प्रिया सिंह व म0आ0 शालिनी मौर्या द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के फ्रॉड की गई धनराशि 1,61,260/ रु0 को उसके खाते में वापस कराया गया।
