मऊ :
डिप्टी डायरेक्टर जनगणना ने जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में जनगणना 2027 के तैयारियों के दृष्टिगत आज सदर तहसील सभागार मऊ में हेमंत वर्मा डिप्टी डायरेक्टर जनगणना आजमगढ़ मंडल द्वारा जनपद मऊ के सभी चार्ज अधिकारी तहसीलदार/ अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका व नगर पंचायत के साथ जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। जनगणना में प्रगणक व सुपरवाइजरों की नियुक्ति व प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनगणना के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न चरण के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उसके संबंध में सबके साथ जानकारियों को भी साझा किया गया। बैठक में तकनीकी सहायकों को भी बुलाया गया था, जिनको पोर्टल पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रविष्टियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनमें आने वाली समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई।
जनपद मऊ में जनगणना के प्रथम चरण मकानों का सूचीकरण 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाना है। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
