लखनऊ :
राह चलते महिला से टप्पेबाजी करने वाले तीन टप्पेबाज गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कैसरबाग चौराहे पर एक सप्ताह पहले राह चलते महिला से हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। कब्जे से माल बरामद हुआ है करीब 15 किमी के दायरे में लगभग 150 CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन करने बाद पुलिस को सफलता मिली।
विस्तार :
DCP पश्चिमी ने जानकारी देते हुए बताया कि राह चलते महिलाओं को बहला फुसलाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है।
बिगत 4 अप्रैल को हुसैनगंज क्षेत्र उदयगंज पुराना बरफ खाना निवासी श्रीमती पिंकी से कैसरबाग में राह चलते लोगों ने उसे बहला फुसला कर धोखाधड़ी कर कान के टप्स और मंगल सूत्र ले लिए है। जिसके संबंध मे मिली तहरीरी के आधार पर थाना कैसरबाग मे मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस टीमे
घटना स्थल से लेकर लगभग 15 किलोमीटर के दायरे मे लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे टप्पेबाजों तक पहुची। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर
थाना कैसरबाग की पुलिस टीम द्वार सआदत अली मकबरे के पास पहुचीं कि एक गुमटी के बगल में बैठे तीन व्यक्ति पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर भागने लगे। मौके पर ही हिकमत अमली तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्तियो से भागने का कारण पूछा गया तो यह लोग इधर उधर की बाते करने लगे। कडाई से पूछताछ करने पर सारा सच उगल दिया। जिनका शंकर राठौर पुत्र सेवाराम राठौर, सुनील राठौर पुत्र सेवाराम तथा प्रदीप राय पुत्र किशन लाल बताया। जामा तलाशी से बरामद पीली धातु के जेवरात व रूपयों के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह जेवर हम लोग ने उपरोक्त महिला से षडयन्त्र कर ले लिये थे। यह वही फूल व कुन्डल है व रूपया हम लोगों के है। अभूषण को हम लोग राह चलते बेचने का प्रयास किया परन्तु बिक नही सका।
◆महिलाओं को विश्वास मे लेकर उतरवा लेते है जेवरात।
पुलिस पूछताछ मे तीनो ने बताया कि हम लोग नशे के आदी है। जेवर पहनी हुयी सीधी-सादी महिलाओ को विश्वास मे लेकर निशाना बनाकर षडयन्त्र कर लालच मे लेकर इस तरह की घटना करते रहते है।
गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) BNS की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त गण उपरोक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
