सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मऊ : कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: सी ओ-जितेन्द्र सिंह।||Mau: Strict action will be taken against those who disturb law and order: CO Jitendra Singh.||

शेयर करें:
मऊ : 
कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: सी ओ-जितेन्द्र सिंह।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : जनपद मऊ के कोपागंज  थाना के प्रांगण में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को लेकर कोतवाली क्षेत्र के लोगों के साथ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉ बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि केवल उन्हीं स्थानों पर शोभा यात्रा या कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जहां पर पूर्व से परंपरागत रूप से आयोजित होते आए हैं बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी नए कार्यक्रम या शोभायात्रा की इजाजत नहीं होगी अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के सभी आयोजक शासन द्वारा निर्धारित नियमों और रूट का पूर्णत: पालन करें सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सीओ ने कहा है कि महापुरुष की जयंती पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है पुलिस प्रशासन हर गतिविधि और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं। डीजे संचालक और समिति सदस्यों को भी समझाते हुए कहा कि कोई भी डीजे संचालक साथी अपने डीजे की ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखें डीजे में किसी भी ऐसे गीत या नारे का प्रसारण ना किया जाए जिससे किसी अन्य समुदाय की भावनाओ को आहत हो। भड़काऊ गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा वही कोपागंज थाना प्रभारी  रविन्द्र नाथ राय ने कहां की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा समिति के सदस्यों से भी अपील की है कि बाबा साहेब की जयंती को अपने गांव और घरों में अम्बेडकर  के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सम्मान पूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।