सोमवार, 13 अप्रैल 2026

लखनऊ : गोसाईगंज के सीडीपीओ राकेश शर्मा बने संघ के प्रदेश अध्यक्ष।।||Lucknow: Gosaiganj CDPO Rakesh Sharma became the state president of the association.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
गोसाईगंज के सीडीपीओ राकेश शर्मा बने संघ के प्रदेश अध्यक्ष।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश बाल विकास परियोजना अधिकारी संघ के पुनर्गठन के लिए शनिवार को हजरतगंज स्थित उद्यान विभाग के सभागार में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें अंतरिम कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उपस्थित  तथा अन्य परियोजना अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मतदान किया गया। अधिवेशन के दौरान राजधानी के गोसाईगंज विकासखंड के परियोजना अधिकारी राकेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। 
संगठन में रवि श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश पांडेय महामंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष और मीनाक्षी पांडेय को संगठन मंत्री चुना गया। अधिवेशन में सीतापुर से अजीत वर्मा, बाराबंकी से अनूप कुमार सिंह और आराधना यादव, लखनऊ से रंजन श्रीवास्तव और राकेश कुमार शर्मा, संत कबीर नगर से अनुज कुमार, संत कबीर नगर से रोमा सिंह, प्रयागराज से शिवानी सिंह, गोरखपुर से राहुल राय और अभय सिंह, बस्ती से जय प्रताप, देवेंद्र सिंह और स्वप्निल तथा अयोध्या से ओम प्रकाश सहित अन्य बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे। 
उत्तर प्रदेश संगठन के चुनाव के साथ अधिवेशन में ग्रेड पे बढ़ोतरी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकतम प्रयासों की जरूरत पर बल दिया गया।