सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मऊ : नेशनल योग चैम्पियनशिप में राम निवास ने जिले का मान बढ़ाया।||Mau: Ram Niwas brought honor to the district at the National Yoga Championship.||

शेयर करें:
मऊ : 
नेशनल योग चैम्पियनशिप में राम निवास ने जिले का मान बढ़ाया।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ ,योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल योग चैम्पियनशिप में क्षेत्र के रामनिवास_मौर्य ने गोल्डमेडल जीत कर जहां जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं इन्हें 108बार सूर्य नमस्कार को कुशलता पूर्वक करने पर सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
            योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 11-12अप्रैल को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में नेशनल योग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर कोपागंज मऊ  निवासी लैरोदोनवार ने गोल्डमेडल जीत लिया। जिन्हें वियतनाम से आईं योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वु हांग येन व जनरल सेक्रेटरी डा. शिवम मिश्रा तथाआर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रवीण त्यागी ने गोल्डमेडल, ट्राफी, व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
         इसी परिसर में आयोजित 108 बार सूर्य नमस्कार उत्कृष्टता पूर्वक करने पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि महर्षि डा. महेश योगी व योगी प्रशान्त शुक्ला द्वारा सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
        इससे पहले भी श्री मौर्य को आधे दर्जन से ऊपर अवार्ड मिल चुके हैं।