अम्बेडकर नगर :
नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कानून ब्यवस्था प्रथम प्राथमिकता।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा हमारी प्रथम प्राथमिकता कानून ब्यवस्था एवं महिलाओं के सुरक्षा तथा बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को संदेश देना चाहती हूं कि मेरे जनपद में अपराध करने से बचे नहीं तो ऐसी दशा होगी कभी सपने में नहीं सोची होगी ...?
फिलहाल उन्होंने अंतिम में कहा कि रविवार के दिन मैने सभी थाना प्रभारियों,अध्यक्षों की मीटिंग ली और सख्त निर्देश दिया है पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार लाने का पुरजोर प्रयास करें। अन्यथा थानों और कोतवाली के इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने में मुझे देर नहीं लगेगी।
