सोमवार, 13 अप्रैल 2026

लखनऊ :हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार,भेज गया जेल।|।Lucknow:The accused of cheating in the name of getting a job in the High Court has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ  :
हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार,भेज गया जेल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाने मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर हाईकोर्ट मे नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने का आरोप है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र अन्तर्गत कोऑपरेटिव सोसायटी प्रिति विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने दिनांक 03.09.2025 को स्थानीय थाने मे तहरीर देकर शिकायत की थी कि राघवेन्द्र सिंह उर्फ नितिन सिंह निवासी ग्राम बीबीपुर पोस्ट फूलपुर जिला इलाहाबाद द्वारा हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कूटरचित ज्वाईनिंग लेटर देकर पैसा हड़पना और धोखाधड़ी किया था जिसके सम्बन्धी मु0अ0सं0- 0269/2025 धारा- 406/420 भादवि पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल के साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 406 भादवि की घटोत्तरी व धारा 467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी से गैर जनपद जाने की अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त रावेन्द्र सिंह उर्फ नितिन सिंह उपरोक्त के पते गद्दोपुर, शान्तिपुरम थाना फाफामऊ, प्रयागराज जाकर दिनांक 12/04/2026 को समय करीब 17.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 13/04/2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 
गिरफ्तार जालसाज का नाम व पता –
01-रावेन्द्र सिंह उर्फ नितिन सिंह उम्र करीब 37 वर्ष पुत्र जय प्रताप सिंह नि0-बीबीपुर, थाना फूलपुर, इलाहबाद हालपता-गद्दोपुर, शान्तिपुरम थाना फाफामऊ, इलाहाबाद
आपराधिक इतिहास-
02-मु0अ0सं0 425/2017 धारा 419/420/467/468/471/170/120B/34 IPC थाना विवेक बिहार शहादरा दिल्ली । 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01- थाना बिजनौर के उ0नि0 गजय सिंह,उ0नि0 तेजवीर सिंह,का0 निरजेश यादव ।।