सोमवार, 13 अप्रैल 2026

लखनऊ : डॉ०भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य 'विशाल भोजन दान' का आयोजन।|Lucknow: On the eve of 135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar, a grand 'great food donation' was organized.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
डॉ०भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य 'विशाल भोजन दान' का आयोजन।।
​दो टूक : भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में, उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार, 13 अप्रैल को राजधानी लखनऊ के साउथ सिटी क्षेत्र में एक भव्य 'विशाल भोजन दान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजित कार्यक्रम "मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया  गया  यह आयोजन 'आप और हम' के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।
 विस्तार : 
कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के शिक्षक महेन्द्र कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ ० अम्बेडकर की पूर्व संध्या पर सोमवार दोपहर  लखनऊ रायबरेली रोड़ स्थित साउथ सिटी सब्जी मण्डी के पास सभी के सहयोग से भोजन दान (विशाल भण्डारे) का आयोजन किया गया।, इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मानवता के मार्ग पर चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात विशाल भंडारे (भोजन दान) के माध्यम से जनसेवा का कार्य किया जाएगा। आयोजन समिति ने साउथ सिटी, रत्नाकर खण्ड, एल्डिको, पिपरौली, रजनीखण्ड और रतन खंड के साथ साथ लखनऊ के सभी सम्मानित नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने और प्रसाद ग्रहण करने का सादर अनुरोध किया है। ​इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाकर बाबा साहब के विजन 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' को जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजक मण्डल --