लखनऊ :
निजी अस्पताल के चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत,मचा हड़कंप, अस्पताल में चल रहा था इलाज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्रांतर्गत जुनाबगंज मे स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में सोमवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मानसिक रूप से अस्वस्थ 32 वर्षीय महिला मरीज सीता दीक्षित की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटना की जांच शुरु कर दी। वहीं जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना को सुसाइड बताया है।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार बंथरा के किशुनपुर कौड़िया निवासी अभय दीक्षित रोडवेज में संविदा पर बस ड्राइवर हैं इनकी पत्नी सीता दीक्षित (32) की रविवार को तबियत खराब होने पर परिजनों ने प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके पति अभय को यह बात पता चली तो वह भी अस्पताल पहुंचे। सीता को चौथी मंजिल पर जनरल वार्ड में भर्ती किया गया। रात में अभय भी वार्ड में ही रुके हुए थे। सोमवार तड़के भोर में बिमार सीता की संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ने कूदकर जान दी है। फिलहाल महिला वार्ड से निकल बाहर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मे नजर आ रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। महिला की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए केजीएमयू स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया।
थाना बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम जानकारी के अनुसार मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस वजह से उसका काफी दिनों से प्रसाद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। परिजनों से अस्पताल के खिलाफ शिकायत ले ली गई है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि बंथरा क्षेत्र की रहने वाली सीता दीक्षित पत्नी अभय दीक्षित को रविवार को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था उनका न्यूरो का इलाज चल रहा था सोमवार सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। जिसके सम्बन्ध मे मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
अस्पताल मे हंगामे की सूचना पर पहुचे एसीपी कृष्णा नगर।
