सोमवार, 13 अप्रैल 2026

अम्बेडकर नगर:शिव विवाह प्रसंग पर भक्तिमय माहौल, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर।||Ambedkar Nagar:A devotional atmosphere prevailed on the occasion of Shiva's wedding, and devotees were overwhelmed.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
शिव विवाह प्रसंग पर भक्तिमय माहौल, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर।
शिव विवाह की झांकी ने बांधा समां,भक्ति रस में डूबा पूरा क्षेत्र।
।।पूनम तिवारी।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद ,मुख्य यजमान देवनारायण तिवारी मिझौड़ा के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और मनोहारी वर्णन किया गया।कथा व्यास राष्ट्रीय युवा आचार्य शुभम जी महाराज जी ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान जैसे ही शिव बारात का वर्णन हुआ,पंडाल में मौजूद श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठे।शिव जी की बारात की विशेषता,जिसमें भूत-प्रेत,गण और देवता सम्मिलित थे, को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं माता पार्वती की तपस्या और उनके अटूट प्रेम का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर सुंदर झांकी का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी और अन्य देवी-देवताओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिव-पार्वती का स्वागत किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि यह भागवत कथा क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में दिव्य प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कथा आयोजन में सहयोगी सुधांशु तिवारी आदि ने सभी को धन्यवाद देते हुए कथा को सफल बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में आने का आग्रह किया।