रविवार, 12 अप्रैल 2026

मऊ : पुलिस ने युवक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,आशनाई में हुई थी हत्या।।||Mau: Police solved the murder case of a young man and arrested two accused. The murder was due to an affair.||

शेयर करें:
मऊ  : 
पुलिस ने युवक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,आशनाई में हुई थी हत्या।।
दो टूक :  मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र रणवीरपुर गांव के खेत मे मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस टीम ने हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। प्रेम प्रसंग के चलते शिवम सिंह की हत्या हुई था वह अक्सर गांव मे युवती से मिलने आता था। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर क्रिस राजपूत के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी  संजय सिंह के नेतृत्व में  12 अप्रैल को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएसस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद होना ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम रणवीरपुर मे  09 अप्रैल को 01 व्यक्ति (मृतक शिवम सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम हथौटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 22 वर्ष) की सर पर मारकर हत्या किया जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र झुन्नू सिंह निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ 2. अन्य साथी अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना को साक्ष्य संकलन एवं  इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर गांव रणवीरपुर की ही लड़की से प्रेम प्रसंग व मोबाइल पर बात करने के कारण मृतक शिवम सिंह की हत्या किये जाने की बात प्रकाश मे आयी । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मय हमराहियान के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त गण क्रमशः 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र तेजप्रताप सिंह उर्फ झुन्नू सिंह निवासी ग्राम रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष . अंचल राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखनसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को बहादुरगंज बार्डर तिराहे के पास के पास से  12. अप्रैल को अन्तर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद व अभियुक्त अनमोल सिंह की जामा तलाशी से कुल 60 रूपया नगद बरामद हुआ । विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो बताया कि ग्राम रणवीरपुर की एक लड़की से सभी बात  करते थे और मृतक शिवम सिंह जो जहानागांज आजमगढ का रहने वाला है और फेकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लाट कन्धेरी मे गार्ड की नौकरी करता था और गांव रणवीरपुर मे उस युवती से मिलने शिवम सिंह भी चोरी छिपे मिलने आता था ।
 इस बात की जानकारी हम लोगो को हुई तो मार डालने का योजना बनायी गयी । योजना के अनुसार  08 अप्रैल की रात्रि लगभग समय 8.30 बजे अलग-अलग मोटर साइकिल व स्कूटी से लेकर ग्राम रणवीरपुर के बाहर नदी के किनारे ले गये । शिवम के सिर पर लाठी से कई बार मारा गया जिससे वह लहूलुहान होकर वही खेत मे गिर कर मर गया, हम लोग उसी मोटर साइकिल, स्कूटी व बांस का डण्डा लेकर भाग गये । गिरफ्तार शुदा हत्या  आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तगण ।
1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र झुन्नू सिंह निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष
2. अंचल राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखनसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 
अपराधिक इतिहास अनमोल सिंह-
मु0अ0सं0 328/2025 धारा 115(2),351(2),352 बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ
मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ
बरामदगी का विवरण-
1. घटना मे प्रयुक्त बांस का डण्डा
2. 01 अदद मोटर साइकिल 
3. 01 अदद स्कूटी ।