रविवार, 12 अप्रैल 2026

लखनऊ :लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड की 12वीं तक की मान्यता।Lucknow:Lucknow Public World School has received CBSE recognition up to Class 12.||

शेयर करें:
लखनऊ :
लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड की 12वीं तक की मान्यता।
स्कूल के विभिन्न शाखाओ के दो छात्र यूपीएससी व आठ छात्र पीसीएस परीक्षा में हुए चयनित।
दो टूक :  लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज समूह के चेयरमैन व सांसद डाॅ.एस.पी.सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता करते हुये बताया मोहनलालगंज के डीएलएफ गार्डेन सिटी में संचालित लखनऊ पब्लिक वल्ड स्कूल को कक्षा सीबीएसई बोर्ड की 12वीं तक की मान्यता मिल गयी है।अब स्कूल में कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक के छात्रो को भी प्रवेश मिलेगा।वही उन्होने बताया लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कालेजेज समूह के छात्रो ने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओ में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर संस्था को गौरवान्वित किया है।यूपीएससी सिविल सर्विसेंज परीक्षा में दो छात्रो का चयन व पीसीएस परीक्षा में आठ छात्रो का चयन हुआ है।हरदोई के माधौगंज शाखा के छात्र योगेन्द्र कुमार का यूपीएससी परीक्षा में 286वीं रैंक हासिल कर आईएसएस में चयन हुआ है।लखीमपुर खीरी शाखा के छात्र सचिन वर्मा का चयन यूपीएससी व पीसीएस दोनो में हुआ है।राजाजीपुरम बी ब्लाक शाखा के छात्र अक्षय कुमार,आनन्दनगर शाखा के छात्र अभिषेक दीक्षित,लखीमपुर खीरी शाखा के छात्र सचिन वर्मा व छात्रा निधि वर्मा,सीतापुर शाखा के छात्र सौरभदीप,अमित कुमार व छात्रा प्रिय गुप्ता का चयन पीसीएस में व माधौगंज शाखा के छात्र आयुष पटेल व मोहम्मद अमन का चयन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में आफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर हुआ है।राजाजीपुरम बी ब्लाक शाखा के छात्र अतिथि कुमार का चयन रिजर्व बैंक आफ इंडिया में ग्रेड बी प्रबंधक के पद पर हुआ है।विद्यालय परिवार इन मेधावी छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये।छात्रो की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिये गर्व का विषय है।उन्होने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके छात्रों की सफलता से बनती है। जब छात्र अपने लक्ष्य हासिल करते हैं, तो न केवल उनका भविष्य संवरता है बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन होता है।इस मौके पर प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार,जनरल मैनेजर हर्षित सिंह, प्रधानाचार्या नवनीत कौर,मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा मौजूद रहे।