रविवार, 12 अप्रैल 2026

लखनऊ : कैंसर संस्थान ने डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर “निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर” का आयोजन।।||Lucknow: The Cancer Institute organized a "Free Healthcare Camp" on the occasion of Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कैंसर संस्थान ने डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर “निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर” का आयोजन।।
दो टूक : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ द्वारा नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (अवध प्रांत), सेवा भारती एवं युवराष्ट्र के संयुक्त प्रयासों से ग्राम मगहुआं कला में “निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर” का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तचाप (BP) एवं ब्लड शुगर की जांच, दंत परीक्षण तथा ब्रेस्ट एग्जामिनेशन (स्तन जांच) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में कैंसर उपचार के पश्चात फॉलो-अप हेतु आए मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
यह शिविर संस्थान के निदेशक प्रो. एम. एल. बी. भट्ट जी , पब्लिक हेल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आयुष लोहिया जी , ग्राम प्रधान श्रीमती शोभा देवी जी एवं प्रधान प्रतिनिधि श्री राम देव प्रधान जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. भावना, डॉ. उमर, वैज्ञानिक ‘सी’ रोहित सिंह, नर्सिंग अधिकारी प्रिया सचान एवं एम.एस.डब्ल्यू भानु प्रताप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।
इस शिविर के माध्यम से न केवल ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।