सोमवार, 6 अप्रैल 2026

मऊ : सरेराह अश्लील फब्तियां व गंदे इशारे कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।||Mau: Police arrested a young man who was making obscene remarks and dirty gestures.||

शेयर करें:
मऊ : 
सरेराह अश्लील फब्तियां व गंदे इशारे कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली नगर पुलिस ने सरेराह युवतियों व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही मिशन शक्ति 5.0 में उपद्रवियों, अराजक तत्वों और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  क्रिश राजपूत के कुशल निर्देशन में  06 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ व कोतवाली नगर पुलिस टीम उ0नि0 अम्बरीश कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 प्रशांत कुमार यादव के देखभाल क्षेत्र मामूर होकर होटल ,ढाबा संदिग्ध ब्यक्ति  वाहनो की चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग करता हुआ देवपरवा में मौजूद था कि जरिये दूरभाष सूचना मिली कि मुंशीपुरा स्टेशन पर एक ब्यक्ति आने जाने वाले रोड के किनारे खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर फब्तियां व अश्लील इशारे कर रहा है। मुखबिर खास की इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा स्टेशन रोड पर मोहम्मद इसरार पुत्र अब्दुल अंसार निवासी यूसुफपुर खड़वा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 100/2026 धारा 296 BNS में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
मोहम्मद इसरार पुत्र अब्दुल अंसार निवासी यूसुफपुर खड़वा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष 
आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 100/2026 धारा 296 BNS थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ