मऊ :
बेकाबू टेलर ने स्कूली बस में टक्कर मारते हुए मकान में घुसा,मचा हडकंप,गलीमत
रही बस मे नही थे बच्चे।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव पावर हाउस के
पास फोरलेन पर गुरुवार को तेजरफ्तार ट्रेलर ने
गलत दिशा से आ रही खाली स्कूली बस में टक्कर मारते हुए मकान और दुकान में घुस
गया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रेलर चालक को इंजन में फसा देख तत्काल
पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रेलर चालक को
बाहर निकाला गया और दोनो चालकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया।।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद थाना कोपागंज क्षेत्र लिटिल फ्लावर
चिल्ड्रेन स्कूल के चालक रामजन्म यादव लार पुर गांव से बच्चों को छोड़कर वापस जा
रहा था जैसे ही बस टडियाव विद्युत स्टेशन फोरलेन पर गलत दिशा होते हुए थोड़ी दूर
आगे पहुंचा इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर
इतनी जबरदस्त थी कि स्कूली बस के आगे के परखच्चे उड़ गए। और बस फोरलेन के डिवाइडर
पर चढ़ गया जबकि टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रेलर वहां बने एक पक्के मकान को
तोड़ते हुए अन्दर घुस गया । इसी दौरान चालक ट्रेलर के इंजन में फंस गया। गनीमत
रही की हादसेके वक्त
घर में कोई मौजूद नही था लेकिन आवाज़ सुनने के बाद भागते समय वह मामुली रूप से
जख्मी हो गया। घटना देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो अन्दर का नज़ारा देख दंग
रह गए। ट्रेलर चालक इंजन में फसा हुआ था। इसी बीच सुचना पाकर थानाध्यक्ष भी पुलिस
कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में
लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की जाम लग गई। इसी बीच
सीओ घोसी जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। और इंजन में फंसे ट्रेलर चालक
को करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 1 घंटे करीब रोड बाधित
रहा
तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद टक्कर में फोरलेन के डिवाइडर
पर चढ़ें स्कूली बस को क्रेन से हटाया कर आवागमन शुरू कराया। हादसे में दोनों
वाहनों की हालत खतरे से बाहर बताया गया है।
◆टेलर और स्कूली बस की टक्कर के बाद जुटी भीड़।
●सी ओ की बाईट - -
