मऊ :
मिशन शक्ति के अंतर्गत मानवी मिश्रा बनी एक दिन के लिए जिलाधिकारी।।
समस्याओं को गंभीरता से सुनी व निस्तारण के दिए निर्देश।
दो टूक : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु चलाए जा रहे *मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण* अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन मे आज कलेक्ट्रेट सभागार में *एक दिन की जिलाधिकारी* तथा *हक की बात जिलाधिकारी के साथ* कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर ग्राम व पोस्ट काठतरावं मर्यादपुर मधुबन मऊ की निवासरत बालिका देवरिया पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी मिश्रा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी के रूप मे मनोनीत किया गया।छात्रा मानवी ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं तथा महिलाओ में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना था, जिससे वो भविष्य मे समाज सेवा और शासन- प्रशासन के कार्यों मे सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने मानवी मिश्रा को बधाई देते हुए कहा की मिशन शक्ति अभियान का यह स्वरूप बालिकाओं को प्रेरित करता है की वे बड़े सपने देखें और समाज के विकास में योगदान दें।
छात्रा मानवी मिश्रा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि "एक दिन की जिलाधिकारी" बनना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है, उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें यह समझ मिली की प्रशासनिक पद पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना कितना जिम्मेदारी पूर्ण कार्य है।
अंत मे जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने यह संदेश दिया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम मे जनपद की महिला पुलिस इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्री बहनें एवं समस्त महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रहीं।
