बुधवार, 15 अप्रैल 2026

मऊ : हिंदू युवा वाहिनी ने योगी संदेश रथ का शुभारंभ किया।।||Mau: Hindu Yuva Vahini launched the Yogi Sandesh Rath.||

शेयर करें:
मऊ : 
हिंदू युवा वाहिनी ने योगी संदेश रथ का शुभारंभ किया।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य योगी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं ने मऊ नगर के श्रीराम मन्दिर पावर हाउस से योगी सन्देश रथ का शुभारम्भ किया और मऊ रोडवेज अलीबिल्डिंग, आजमगढ़ से गाजीपुर तिराहा तक पैदल भ्रमण कर सरकार की योजनाओं से सम्बंधित पुस्तक व कैलेंडर को आम जनमानस को वितरित किया।उक्त अवसर पर अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि 19 मार्च 2017 को पूज्य योगी जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था उसके बाद से उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।शिक्षा,स्वास्थ्य, किसान,नौजवान, सड़क,विजली,कानून ब्यवस्था आदि अनेक क्षेत्रों मे पूज्य योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में शानदार कार्य किया है।9 वर्ष में 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बिना ब्याज के ऋण देकर युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ने का काम किया है।उत्तर प्रदेश के माफियाओं को मिट्टी में मिलाकर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया।एक्सप्रेस वे का जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश के विकास रफ्तार देने का कार्य किया है।अपनी संस्कृति का उत्थान करते हुए अयोध्या जी ,विश्वनाथ धाम ,मथुरा बृंदावन आदि सभी धार्मिक स्थलों का सुन्दरीकरण कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया।डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में था आज पूज्य योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास का एक नया आयाम लिख रहा है।इसलिए हम सभी का यह दायित्व बनता है कि उत्तर प्रदेश जिस तरह से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है उसे गति देते हुए पुनः 2027 में पूज्य योगी जी की सरकार बने इसके लिए पूरे मनोयोग से लगना पड़ेगा।इसी क्रम में आज से योगी संदेश रथ का शुभारंभ किया गया है जो कि निरंतर चलता रहेगा।उक्त अवसर पर मनीष पाण्डेय, राजू मौर्य,रिंकू गोश्वामी, भीम मौर्य,गुलशन चौहान रोहित बालाजी सुनील कुमार मनोज कुमार धीरेन्द्र सैनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।