बुधवार, 15 अप्रैल 2026

लखनऊ : डॉ०अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों मे विवाद,हुई फायरिंग।||Lucknow: Firing took place between two parties over garlanding the statue of Dr. Ambedkar.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
डॉ०अम्बेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों में विवाद, हुई फायरिंग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर मंगलवार को माल्यार्पण को लेकर आपसी विवाद के बाद फायरिंग से इलाके मे दहशत फैल गई। जहाँ दोनो पक्षों मे मामूली चोटे आयी है। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने स्थित को संभाला और घटना की छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार
थाना बंथरा इस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया दिनांक 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ अम्बेडकर जयंती पर थाना बन्थरा क्षेत्र के ग्राम अम्बेडकरनगर में  डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने की बात को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद व मारपीट के बाद गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन ज्ञात हुआ कि
 दो पक्षों की आपसी मारपीट मे दोनो पक्षो के व्यक्तियों की हल्की चोटे आयी थी। दोनो पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया हैं,किसी व्यक्ति को गोली नही लगी हैं  जिसमें दोनो पक्षों से आधा दर्जन को हिरासत मे लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है जिनका नाम करन गौतम , अमन कुमार गौतम , विपिन कुमार , पवन गौतम , आकाश रावत , अरविन्द , राज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।