सोमवार, 20 अप्रैल 2026

मऊ : सिकटिया ओवरब्रिज पर दुल्हे की कार और बाइक में टक्कर,बाइक सवार हुआ घायल,लगा लम्बा जाम।।||Mau: The groom's car and his bike collided on the Siktia Overbridge, injuring the biker, causing a long traffic jam.||

शेयर करें:
मऊ : 
सिकटिया ओवरब्रिज पर दुल्हे की कार और बाइक में टक्कर,बाइक सवार हुआ घायल,लगा लम्बा जाम।।
।‌। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :मऊ जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र सिकटिया ओवरब्रिज पर बारात के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूल्हे की अर्टिका कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार  मऊ शहर क्षेत्र सिकटिया ओवरब्रिज पर रतनपुरा की ओर जा रही दुल्हे की कार बाइक से टक्करा गई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। और ओवरब्रिज  पर दोनो तरफ लम्बा जाम लग गया ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने राहगीरों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया और बाइक सवार घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात बहाल कराया।।