सोमवार, 20 अप्रैल 2026

लखनऊ : दहेज हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,साले ने दर्ज कराई थी एफआईआर।||Lucknow:Police Arrest Husband Accused of Dowry Murder; Brother-in-Law Had Filed FIR.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दहेज हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,साले ने दर्ज कराई थी एफआईआर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने दहेज
 हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। बीते रविवार की सुबह मृतका संदिग्ध अवस्था मे किराए के कमरे मे फांसी के फंदे से लटकती मिली थी सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था वही मृतका के भाई ने बहनोई पर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने मे लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार जनपद बाराबंकी के थाना कुर्सी क्षेत्र बहरौली जयकरनपुर निवासी ब्रजेश कुमार ने दिनांक 19.04.2026 को अपने बहनोई विजय कुमार पर बहन अनीता को दहेज के लिए प्रताडित करना व दहेज ना देने पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना सुशांत गोल्मेफ सीटी मे लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था थाने मे दर्ज  मुकदमे मे पुलिस ने छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी बहनोई विजय प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बाबू लाल विश्वकर्मा निवासी बी-2, जी-2, बसेरा कालोनी (गोमती इंकलेव के पीछे) थाना सुशांत गोल्फ सिटी ,लखनऊ  मूल निवासी ग्राम सहेलिया थाना सतरिक जनपद बाराबंकी उम्र करीब 32 वर्ष को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि मेरा पत्नी से आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दिनांक 16.04.2026 की रात्रि को भी मेरे द्वारा उससे लड़ाई झगड़ा हुआ था जिससे परेशान होकर उसके द्वारा फांसी लगा ली गयी थी और उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर तथा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्त विजय प्रकाश विश्वकर्मा उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
विजय प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बाबू लाल विश्वकर्मा  निवासी बी-2, जी-2, बसेरा कालोनी (गोमती इंकलेव के पीछे ) थाना सु0गो0सि0 लखनऊ  मूल निवासी ग्राम सहेलिया थाना सतरिक जनपद बाराबंकी उम्र करीब 32 वर्ष (व्यवसाय-राजमिस्त्री)
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 243/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ