सोमवार, 20 अप्रैल 2026

लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के भवन व सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण।||Lucknow:Inauguration of the Uttar Pradesh Library Association building and public library.||

शेयर करें:
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के भवन व सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण।
पुस्तक प्रेमियों की सोच सदैव सकारात्मक होती है : पवन सिंह चौहान एमएलसी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थित मिर्जापुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के नवनिर्मित भवन एवं सार्वजनिक पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू. सी. शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रो. एम. पी. सिंह, महामंत्री विनोद कुमार मिश्र, लखनऊ शाखा के मंत्री कुँवर अभिषेक प्रताप सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुस्तकालय विधा से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकों से प्रेम करने वाले लोगों की सोच हमेशा सकारात्मक होती है और वही समाज में सार्थक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि योगेश शुक्ला ने कहा कि पुस्तकालय बौद्धिक और नैतिक विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के बिना जीवन चल सकता है, लेकिन पुस्तकों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं, प्रो. एम. पी. सिंह ने कहा कि एक अच्छा पाठक ही प्रभावी नेतृत्वकर्ता बन सकता है।
महामंत्री विनोद कुमार मिश्र ने संगठन की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ समाज के हित में निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि से उत्तर प्रदेश सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम-2006 को लागू कराने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार संभव हो सके।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. शीलवन्त सिंह एवं डॉ. आर. के. प्रजापति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का