लखनऊ :
काम के बहाने परदेश ले-जाकर मजदूर की हत्या करने के आरोप मे महिला समेत तीन गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-महिगवां पुलिस टीम ने काम के बहाने मजदूर को ले जाकर तमिलनाडु के जोलारपेट्टई में हत्या करने के मामले में दम्पति समेत तीन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना महिगवां क्षेत्र के
रमपुरवा मजरा कुम्हरावा निवासी पीडिता
मनोरमा पत्नी शिवकुमार ने दिनांक 19 अप्रैल को थाना स्थानीय पर तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 10.04.2026 को बेटे सौरभ रावत को अखिलेश,कमलेश,प्रीती पत्नी कमलेश काम के बहाने अपने साथ ले जाना तथा जोलारपेट्टई रेलवे जंक्शन तमिलनाडू में सौरभ की हत्या कर के घर वापस लौट आए है। पीडिता की तहरीर पर थाना महिगवां पर 48/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम 01.अखिलेश पुत्र अज्ञात 02.प्रीती पत्नी कमलेश 03.कमलेश पुत्र अज्ञात निवासीगण पिलेहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। घटना की जांच पड़ताल के दौरान नामजद आरोपियों को पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया। दौराने पूछताछ,जरिये दूरभाष वार्ता के क्रम एंव पर्याप्त साक्ष्यों एवं विश्वसनीय साक्षियों के आधार पर आरोपी अखिलेश पुत्र बृजलाल,कमलेश पुत्र बृजलाल 03.प्रीती पत्नी कमलेश निवासीगण पिलेहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।
