शनिवार, 25 अप्रैल 2026

मऊ : ट्रेलर और स्कार्पियो मे भीषण टक्कर,दम्पति समेत पांच की दर्दनाक मौत।||Mau: A fierce collision between a trailer and a Scorpio,Five people, including a couple, tragically died.||

शेयर करें:
मऊ : 
ट्रेलर और स्कार्पियो मे भीषण टक्कर,
दम्पति समेत पांच की दर्दनाक मौत।
हाईवे पर हुए भीषण हादसे से लगा लम्बा जाम।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर शनिवार की सुबह भीषणहादसे मे पांच की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुची पुलिस ने राहत बचाव शुरु कि या। इस दौरान हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। रांची में पुत्री की शादी कर गोरखपुर लौट रहे परिवार की मऊ सड़क हादसे में पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की दर्दनाक
मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है ।
विस्तार
जानकारी के अनुसार मऊ जनपद दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रात्रि लगभग 2.30 बजे मऊ की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेंनपर ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें रांची से पुत्री की शादी कर गोरखपुर लौट रहे पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई, जबकि स्कॉर्पियो को ट्रैक्टर से खिंचावाकर सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया। 
गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी 53 वर्षीय विनय श्रीवास्तव पुत्र स्व ठाकुर रमाशंकर लाल श्रीवास्तव अपनी बेटी विमन्सा की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। 20 अप्रैल को विवाह संपन्न होने के बाद अन्य रिश्तेदार वहां से वापस लौट आए थे। जबकि विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय पत्नी अर्चना श्रीवास्त, इकलौते बेटे 27 वर्षीय कृतार्थ श्रीवास्तव के साथ रुक गए थे। जो शनिवार को किराए के स्कॉर्पियो से गोरखपुर घर लौट रहे थे। वाहन को बिहार गया जनपद के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मटीहानि निवासी चालक 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार पुत्र रामप्यारे यादव चला रहा था, जबकि दूसरा चालक 20 वर्षीय नितीश पुत्र नन्दलाल पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था। शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी  घोसी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
●हादसे के बाद पहुची पुलिस ने राहत बचाव मे जुटी।
●अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की बाइट --