शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

लखनऊ : कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाया गया पंचायती राज दिवस।।||Lucknow: Congressmen celebrated Panchayati Raj Day at the Congress office.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाया गया पंचायती राज दिवस।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रभारी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजेन्द्र नरवाल ने शिरकत की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजेन्द्र नरवाल प्रदेश के अवध जोन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम लिया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ग्रास रूट के नेताओं को पार्टी की विचार धारा से जोड़ने व उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वोदय संकल्प शिविरों के आयोजनों पर भी चर्चा की गई।
प्रदेश के अवध जोन में प्रदेश स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन मई माह के दूसरे पखवाड़े में रखना तय किया गया है, इसके बाद जून माह से प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय संकल्प शिविरों की श्रृंखला चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि कांग्रेस पार्टी की जड़ों को मजबूत किया जा सके आज के इस कार्यक्रम में अवध जोन के कोआर्डिनेटर की भूमिका शिशिर श्रीवास्तव ने निभाई इसके अतिरिक्त बहराइच से इंदू जी, सीतापुर से वीजेन्द्र यादव, बलरामपुर से अफसाना, उन्नाव से बोधराज सिंह, लखनऊ से ग्रुप कैप्टन दिनेश चन्द्र, अमेठी से अजय यादव, कानपुर से विकास दीक्षित व अन्य जनपदों के साथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सम्भूलाल, श्री निवास तिवारी, ब्रिजेश द्विवेदी, मो0 आसिफ़, पूनम वर्मा, मलेश यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।