शनिवार, 25 अप्रैल 2026

मऊ :होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कई परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण।।||Mau: District Magistrate did a surprise inspection of many examination centers of Home Guard Recruitment Examination.||

शेयर करें:
मऊ :
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कई परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  :  जनपद  मऊ के जिलाधिकारी  प्रवीण मिश्र ने पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के साथ जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालन के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिन परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया उनमें डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डढ़ीवाल इंटर कॉलेज रैनी शामिल है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था,अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बातों का गहन निरीक्षण किया। जिला अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापको परीक्षा की गोपनीयता एवं स्वच्छता हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के सुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित ढंग से संपन्न हो रही है तथा प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।