गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

मऊ : आजमगढ़ डीआईजी ने थाना दोहरी घाट का औचक निरीक्षण किया गया।।||Mau: Azamgarh DIG conducted a surprise inspection of Dohari Ghat police station.||

शेयर करें:
मऊ :  
आजमगढ़ डीआईजी ने थाना दोहरी घाट का औचक निरीक्षण किया गया।।
दो टूक : पुलि उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़  सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के साथ थाना दोहरीघाट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक(न्यायालय) ,भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर,जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा ,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह , सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर गुंडा एक्ट एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता पूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। 
साथ ही साथ  थाने पर आये नये रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफिंग किया गया ब्रीफिंग के दौरान रिक्रूट को पुलिस सेवा के मूलभूत सिद्धांतों—अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा—के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ड्यूटी के दौरान पालन की जाने वाली कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
रिक्रूट से प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी समझ का आकलन किया गया तथा उन्हें घटनास्थल पर साक्ष्य संरक्षण, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, तथा वरिष्ठ अधिकारियों को समय से सूचना देने के महत्व के बारे में बताया गया।
साथ ही, सभी रिक्रूट्स को शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन एवं टीम वर्क पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए तथा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करेंगे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट व अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।