मऊ :
एण्टी रोमियो टीम ने एक दर्जन शोहदो पर की कार्यवाही।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे एण्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत आज 30 अप्रैल को थानाध्यक्ष बसन्त लाल थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ मय थाना स्थानीय की एण्टी रोमियो टीम के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर स्कूल / कालेज , मन्दिर ,मस्जिद व चौराहो पर चेकिंग किया गया जिसमें दो पहिया वाहन पर तेज रफतार ,मनचले लड़के व स्टण्टबाजी करते हुये मोटरसाइकिल सवारों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान सन्दीग्ध रुप से घूमते हुए पाये गये शोहदो तथा मनचलो को चेतावनी दी गयी तथा परिवारीजनो को बुलाकर हिदायत देकर बन्ध पत्र भी भरवाये गये । उसी क्रम मे वाहन चेकिंग की गयी । दौराने चेकिंग 12 स्टंट बाजों/शोहदों के विरुद्ध हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा 6 वाहनों को सीज किया गया।
