गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

लखनऊ :दूसरी पत्नी ने बिटिया के साथ छेड़छाड़ का पति पर लगाया आरोप,हुआ गिरफ्तार।||Lucknow:Second wife accuses husband of molesting daughter; he is arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दूसरी पत्नी ने बिटिया के साथ छेड़छाड़ का पति पर लगाया आरोप,हुआ गिरफ्तार।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार ब्यक्ति पर दूसरी पत्नी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दे रखी थी। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना पीजीआई इलाके मे रहने वाली पीडिता ने स्थानीय थाने मे लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मनोज श्रीवास्तव पहली पत्नी के होते हुए दबाव बनाकर दूसरी शादी किया। घर मे रहने पर नाबालिग बिटिया के साथ अश्लील हरकते करना विरोध करने पर मारपीट कर से निकाल दिया।।
पीडिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-238/2026 धारा-75(1)(i)/82(1)/115(2)/351(2)  बीएनएस व 9(n)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी 101-एफ, कौशलपुरी, खरगापुर, गोमती नगर, लखनऊ उम्र करीब 48 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ पर बताया कि हमारी दूसरी शादी हुई थी तथा पहली पत्नी से तलाक नही हुआ है जो यह दूसरी पत्नी है उसके पूर्व के पति से 14 वर्ष की पुत्री है जो हमारे साथ ही रहती है जिसके द्वारा लगाये गये आरोपो के कारण मेरे विरूध्द मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।