बुधवार, 8 अप्रैल 2026

लखनऊ :कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने मगहुआं कला गॉव को लिया गोद।।||Lucknow:The Kalyan Singh Cancer Institute has adopted the village of Maghuan Kala.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने मगहुआं कला गॉव को लिया गोद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान ने "विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में स्थित ग्राम- मगहुआं कला को बुधवार को गोद लिया है। इस पहल का उद्देश्य गांव के सभी निवासियों को समग्र एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। 
विस्तार
जानकारी के अनुसार बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत मगहुआं कला गॉव गोंद लिया है। जिनके स्वास्थ्य की चिंता संस्थान करेगा।
 संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के सभी निवासियों की लाइन लिस्टिंग कर परिवार पुस्तिका (फैमिली बुक) जारी की जाएगी, जिससे प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य संबंधी विवरण का सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही गांव के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों का व्यापक कैंसर स्क्रीनिंग, सामान्य कैंसरों के प्रारंभिक निदान एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा।
संस्थान के चिकित्सकों की टीम प्रत्येक सप्ताह गांव का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। भविष्य में इस गांव को संस्थान के ग्रामीण फील्ड प्रैक्टिस एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां फील्ड आधारित क्लिनिकल केयर, शिक्षण एवं शोध कार्य भी संचालित किए जाएंगे।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट, कार्यकारी रजिस्ट्रार, डॉ. आयुष लोहिया, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वरुण विजय, पब्लिक हेल्थ विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु सिंह, सीनियर रेजिडेंट डा. सूर्यकान्त, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डा.अविशकार नर्सिंग अधिकारी, पूजा पाल, अतुल पाण्डेय एवं वैज्ञानिक ‘सी’ रोहित कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान -गॉव वासियों की फोटो।