लखनऊ :
युवती को ब्लैकमेल कर आत्म-हत्या करने के लिये उकसाने वाले आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना पुलिस टीम ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर ब्लैक मेल कर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार विकास निवासी सदर बाजार नई बस्ती थाना कैन्ट लखनऊ, द्वारा लिखित तहरीरी देते हुए सूचना दी कि पुत्री को शोएब अख्तर नाम के युवक के द्वारा ब्लैकमेल कर आत्महत्या करने के लिये विवश किया गया जिससे पुत्री की मौत हो गई। सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम सुहैब अख्तर के पंजीकृत किया गया । अभियोग उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 शुभम मेंहदियान द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
घटना के अनावरण हेतु थाना आशियाना की पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना के आधार पर नामजद आरोपी शोएब अख्तर पुत्र जावेद अख्तर निवासी म0नं0 34 जय राज पूरी हाइड्रिल कॉलोनी थाना सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब उम्र 23 वर्ष को घटनास्थल बीबीएयू यूनिवर्सिटी के पास शहीद पथ के किनारे से दिनांक 28.04.2026 को समय करीब 19.20 बजे हिरासत मे लिया गया है जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
