बुधवार, 15 अप्रैल 2026

लखनऊ :किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:The accused of molesting and assaulting a teenage girl has been arrested.||

शेयर करें:
 लखनऊ  :
किशोरी से छेड़छाड़  व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार दिनांक 15 अप्रैल को अभियुक्त द्वारा नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड कर मारपीट करते हुए घर में बन्द रखने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर लिखित शिकायत मिलने पर तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 229/2026 धारा 74/115(2)/127 बीएनएस पंजीकृत कर घटना की छानबीन के दौरान आरोपी युवक रूद्र प्रताप सिंह उर्फ शिवांक सिंह पुत्र रणंजय सिंह नि0 ग्राम सेखौली पोस्ट अमवा मौलवी थाना नानपारा जिला बहराइच हाल पता उदय कुमार यादव का किराए का मकान चढाई का पुरवा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को उसके जुर्म धारा 74/115(2)/127 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर दाखिल करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
*02-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
1.रूद्र प्रताप सिंह उर्फ शिवांक सिंह पुत्र रणंजय सिंह नि0 ग्राम सेखौली पोस्ट अमवा मौलवी थाना नानपारा जिला बहराइच हाल पता उदय कुमार यादव का किराए का मकान चढाई का पुरवा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष
*03-पंजीकृत अभियोग-* 
1.मु0अ0सं0 0229/2026धारा 74/115(2)/127 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्टथानासुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रूद्र प्रताप सिंह उर्फ शिवांक सिंह पुत्र रणंजय सिंह नि0 ग्राम सेखौली पोस्ट अमवा मौलवी थाना नानपारा जिला बहराइच हाल पता उदय कुमार यादव का किराए का मकान चढाई का पुरवा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष। व्यवसाय-अभियुक्त रूद्र प्रताप सिंह उर्फ शिवांक सिंह कपड़े की दुकान पर काम करता है ।
आपराधिक इतिहासः-
01-मु0अ0सं0 0229/2026धारा 74/115(2)/127 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ।
पूछतांछ विवरण-
गिरफ्तार रूद्र प्रताप उर्फ शिवांक सिंह से कडाई से पूछतांछ करने पर बताया कि सर मुझसे गलती हो गयी रात्रि के समय मेडिकल पर जाते समय मैने उस लड़की को अपने कमरे में खीच कर बन्द कर दिया था गुनाह स्वीकार के उपरांत विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।