शनिवार, 18 अप्रैल 2026

लखनऊ :अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता अभियान।।||Lucknow:Public awareness campaign as part of Fire Safety Week.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता अभियान।।
दो टूक :  उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को फिनिक्स प्लासियो मॉल और होटल मरक्यूर में स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जन जागरूक किया गया। स्टाफ को आग लगने के कारणों, बचाव के तरीकों और भगदड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विस्तार :
अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के अवसर पर आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में जन-जागरूकता और सुरक्षा ऑडिट का अभियान चलाया गया। 
इसी क्रम में इन्दिरानगर और गोमतीनगर प्रभारी अधिकारी के. के. सिंह द्वारा गोमतीनगर विस्तार स्थित प्रमुख बहुमंजिली इमारतों में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ और प्रशिक्षण-
• विस्तृत व्याख्यान: श्री के. के. सिंह ने स्टाफ को आग लगने के कारणों, बचाव के तरीकों और भगदड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
• उपकरणों का प्रदर्शन: भवनों में पहले से स्थापित और उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों (जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और स्प्रिंकलर) को मौके पर संचालित करके दिखाया गया।
• प्रायोगिक प्रशिक्षण: प्रतिष्ठानों के स्टाफ से स्वयं उपकरणों का संचालन करवाया गया ताकि आपात स्थिति में वे बिना किसी हिचकिचाहट के इनका उपयोग कर सकें। 
 *अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) चलाने का सही तरीका: PASS-*
• किसी भी छोटे अग्निशामक यंत्र को चलाने के लिए PASS तकनीक का पालन करना चाहिए:
• P (Pull): सुरक्षा पिन खींचें।
• A (Aim): पाइप का मुँह आग के आधार (नीचे के हिस्से) की ओर रखें।
• S (Squeeze): लीवर को धीरे से दबाएं।
• S (Sweep): पाइप को आग के आधार पर दाएं-बाएं घुमाएं।
प्राथमिक सुरक्षा उपाय (Essential Safety Tips)-
• स्मोक डिटेक्टर: बंद कमरों या हॉल में धुएं की पहचान करने वाले अलार्म जरूर लगवाएं।
• निकास मार्ग (Fire Exit): हमेशा सुनिश्चित करें कि आपातकालीन निकास द्वार के पास कोई सामान न रखा हो।
• मॉक ड्रिल: संस्थानों में नियमित रूप से अभ्यास (जैसा कि आज फिनिक्स प्लासियो में हुआ) करना चाहिए ताकि आपात स्थिति में घबराहट न हो।
• शॉर्ट सर्किट से बचाव: एक ही सॉकेट पर कई भारी बिजली उपकरण न जोड़ें।
जागरूकता का संदेश-
प्रभारी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि बहुमंजिली इमारतों में अग्नि सुरक्षा केवल उपकरणों की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि वहां कार्यरत स्टाफ की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कर्मियों को 'अग्नि सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है' के मंत्र के साथ जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण सत्र में मॉल और होटल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।