लखनऊ :
प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज हुआ गिरफ्तार।।
पीजीआई थाने मे दर्ज मामले मे चल रहा था फरार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे आरोपी जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार जालसाज पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपया हड़पने का आरोप है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दिनांक 09.01.2025 को श्रीमती गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह निवासिनी-बेहटा नथई सिंह, कोरारी कल जिला-उन्नाव ने स्थानीय थाना पीजीआई में लिखित तहरीर दी गयी थी कि गौरव अवस्थी व अन्य ने मिलकर प्लाट बेचने के नाम पर उनसे रूपया हड़पा व कूटरचित दस्तावेजो की सहायता से धोखाधड़ी की जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 14/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) थाना पीजीआई, लखनऊ पंजीकृत किया गया थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी जालसाज को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही ।
थाना पीजीआई में नामजद गौरव अवस्थी उपरोक्त की बाउम्मीद गिरफ्तारी एवं सुरागरसी पतारासी के क्रम मे पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र वृन्दावन मामूर थे कि तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुआ कि मुकदमे का आरोपी वृन्दावन योजना सेक्टर 14 नहर पुलिया के पास स्थित सुनील शुक्ला पुत्र माता प्रसाद शुक्ला के कार्यालय पर मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर थाना पीजाआई पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुचक पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो अपना नाम गौरव अवस्थी पुत्र शत्रोहन लाल अवस्थी निवासी ग्राम दैहर थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष बताया। उपरोक्त को उनके जुर्म से अवगत कराया गया व उससे पुराना मोबाइल बरामद हुआ। इत्मिनान होने पर उपरोक्त व्यक्ति को मौके से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
