शनिवार, 18 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल टॉवर से चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल टॉवर से चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल टॉवर उपकरण और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का RRU उपकरण, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यथार्थ गोलचक्कर के पास से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र, राहुल और प्रवीन के रूप में हुई है, जो कासना क्षेत्र के निवासी हैं।

रेकी कर करते थे टारगेट, टॉवर से चुराते थे महंगे उपकरण
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर मोबाइल टॉवर से RRU जैसे महंगे उपकरण चोरी कर लेते थे। इसके अलावा, मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें वारदात में इस्तेमाल करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट तक हटा देते थे और अपने पास चाकू रखते थे।

कासना से RRU और सूरजपुर से चोरी की बाइक
अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने करीब 4-5 दिन पहले कासना क्षेत्र से RRU उपकरण चोरी किया था, जबकि बरामद मोटरसाइकिल लगभग एक साल पहले सूरजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में सूरजपुर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।

अपराध का लंबा इतिहास
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। खासकर मुख्य आरोपी रविन्द्र पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज होना उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

बरामदगी में क्या-क्या मिला
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • मोबाइल टॉवर का चोरी किया गया 01 RRU उपकरण
  • 01 चोरी की मोटरसाइकिल (UP16EM0670)
  • 03 अवैध चाकू

बरामद किए हैं।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही टॉवर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा रहा है।