शनिवार, 18 अप्रैल 2026

लखनऊ :किशोर को अगवा कर दस लाख की फिरौती मांगने वाली महिला गिरफ्तार।||Lucknow:A woman who kidnapped a teenager and demanded a ransom of Rs 10 lakh has been arrested.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
किशोर को अगवा कर दस लाख की फिरौती मांगने वाली महिला गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़के  को बहला फुसलाकर अगवा एवं दस लाख की फिरौती मांगने वाली बुर्काधारी आंटी को गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार बुर्का आटी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल-भेज दिया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक पीडिता ने दिनांक 05 अप्रैल को स्थानीय थाना ठाकुरगंज पर तहरीरी सूचना दी गई कि नाबालिग बेटा कक्षा 9 वीं छात्रा है। जिसे विपक्षी महिला
ने षड्यंत्र के तहत बहला फुसला कर अगवा कर ले गई। उक्त महिला ने नाबालिग बेटे का शारीरिक व मानसिक शोषण करने एवं रु0 10 लाख की मांग कर रही है। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0-197/2026 धारा 115(2)/ 137(2)/308(7)/324(2) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट तहत एफआईआर दर्ज किया। और घटना की गम्भीरता से जांच मे जुट गई। छानबीन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी महिला को आज दिनांक 18.04.2026 को बालागंज चौराहे पर शनी देव मंदिर के पास थाना क्षेत्र ठाकुरगंज से गिरफ्तार करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।