रविवार, 5 अप्रैल 2026

लखनऊ :महिलाओं से चेन लूट करने वाला पेशावर लुटेरा चाचा गिरफ्तार।||Lucknow:Peshawar robber uncle arrested for snatching chains from women.||

शेयर करें:
लखनऊ :
महिलाओं से चेन लूट करने वाला पेशावर लुटेरा चाचा गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम ने महिला को टारगेट कर चेन लूट करने वाले एक शातिर लुटेरे गिरफ्तार कर कब्जे से एक चैन पीली धातु टूटी हुई, एक लॉकेट पीली धातु, 02 मोबाइल फोन (कीपैड) व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया। गिरफ्तार लुटेरा एक पेशावर है इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज है।
विस्तार : 
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना पीजीआई क्षेत्र मे हुई चेन लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए लगी पुलिस टीम ने घटना स्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे मुखबिर की सूचना पर रविवार भोर मे एक पेशावर शातिर लुटेरे को स्थानीय थाना क्षेत्र वृन्दावन योजना से पकड़ने मे कामयब रही। पकड़े गए शातिर बदमाश का नाम विशाल खत्री मूल निवासी जेसीटी मिल के पास, अमर चौक फगवाड़ा, पंजाब का रहने वाला है।  जो तेलीबाग मे किराए पर रहकर अवध विहार योजना G-20 चौराहे पर शाम को फास्ट फूड का ठेला लगाता है और दिन मे महिलाओं को टारगेट कर सूनसान जगह पाकर चेन लूटकर फरार हो जाता है। 
चाचा है एक पेशावर लुटेरा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 53 वर्षीय शातिर लुटेरा विशाल खत्री के खिलाफ शहर के थानो मे लगभग एक दर्जन से अधिक लूट के मामले दर्ज है। इसका साथी विपिन यादव पुत्र संतराम यादव, नि0 रंजित खेड़ा, मौरावां, उन्नाव पुलिस  की पकड़ फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए  पुलिस टीमे लगी हुई है।।
पुलिस ने तीन घटनाओं का किया खुलासा।
●पहली घटना -दिनांक 04.04.2026 को सुश्री सोनी सिंह पुत्री राम दबन सिंह निवासिनी सपना इन्कलेव से0-18 ब्लाक C-3 फ्लैट नं. 32 वृन्दावन योजना थाना पी.जी.आई. लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि ट्रांमा सेन्टर के पास मोटरसाईकिस सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी गले की चेन छीन कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 183/2026 धारा 304(2)  बीएनएस पंजीकृत किया गया। 
●दूसरी घटना - दिनांक 04.04.2026 को श्रीमती रेखा पत्नी शेर बहादुर निवासिनी - अचलेश्वर थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि उतरेठिया अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंगसूत्र छीन कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 184/2026 धारा 304(2)  बीएनएस पंजीकृत किया गया।  
●तीसरी घटना - दिनांक 28/03/2026 को निजी स्कूल शिक्षिका सरिता निवासी सरस्वती पुरम पीजीआई से स्कूल से घर जाते समय दिनदहाड़े पंचमखेड़ा में पीछा कर झपट्टा मारकर सोने की चैन छीनकर भाग गए थे। घटना आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई थी।जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 172/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना पीजीआई पर पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 
1. उ0नि0 परमानन्द सिंह,2. उ0नि0 परवेज अंसारी,3. उ0नि0 पंकज नायक,
4. उ0नि0 सूरज तिवारी 5. उ0नि0 योगेश कुमार यादव, 6. हे0का0 नन्दलाल पटेल,एवं थाने की क्राइम टीम ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर खुलासा किया।