मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

लखनऊ : शादी के वादे को सहती रही युवती,शोषण करता आरोपी,हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल।।||Lucknow: A young woman endured the promise of marriage, but the accused exploited her. He was arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शादी के वादे को सहती रही युवती,शोषण करता आरोपी,हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण के दर्ज मुकदमे मे हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपी युवक शादी का वादे पर वादा कर युवती की स्मिता लूटता रहा आखिर मे शादी करने से मना कर धमकी दी, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विस्तार
थाना  सरोजनीनगर इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा के अनुसार स्थानीय थाना सरोजनीनगर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने स्थानीय थाने पर बीते दिनांक 15.11.2025 को तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर  उवैश अली पुत्र स्व0 उमर अली नि0 आजादनगर थाना सरोजनीनगर लखनऊ से दोस्ती हो गयी। उवैश अली ने मिलने के बहाने बुलाकर  कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया मदहोश होने पर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा वीडियो बना ली। विरोध करने पर आरोपी युवक शादी का वादा किया इसके वह शादी के वादे पर वादे कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। बाद में शादी करने से मना कर दिया तथा शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देने तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0-134/26 धारा 69/351(3)/123 बीएनएस व 66ई आईटी एक्ट पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी उवैश अली 24 वर्ष को कामर्शियल तिराहे के पास से  गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।