लखनऊ :
ससुराल मे युवक समेत अधेड़ ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में मचा कोहराम, पहुंची पुलिस शुरु हुई जांच।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र मे ससुराल मे एक अधेड ने नीम के पेड़ पर बिजली के केबल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है मृतक 14 साल से ससुराल मे परिवार के संग रह रहा था परिवारिक विवाद बाद फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है।
वही स्थानीय थाना क्षेत्र पलेन्हदा गांव में एक और दमाद ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मूलतः उन्नाव जनपद के थाना आसीवन क्षेत्र गौरा गांव निवासी रामबालक अपनी ससुराल थाना काकोरी क्षेत्र बहरु मे पत्नी तीन बच्चों के साथ 14 साल से रह रहे थे। उन्होंने परिवारिक विवाद के उपरांत रात मे घर के बाहर नीम के पेड़ से बिजली के केबल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है गुरुवार की सुबह परिजनों ने देखा तो चीख निकल पड़ी रोना पीटना शुरू हो गया। देखते देखत गांव वासियों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार साधना पुत्री स्व0 सालिकराम निवासिनी ग्राम बहरु थाना काकोरी लखनऊ ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति रामबालक सैनी पुत्र मुन्नू उम्र करीब 44 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरु की
नीम के पेड़ से बिजली के केबल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैपुलिस टीम द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है और फांसी लगाने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
दमाद ने ससुराल में फांसी को गले से लगाया हुई मौत।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह दिनांक 23.04.2026 को थाना काकोरी पर भीखालाल पुत्र स्व0 छेदालाल निवासी पलेन्हदा थाना काकोरी लखनऊ ने सूचना दी गयी कि मेरे दामाद राजेश पुत्र गनेश प्रसाद निवासी निजामखेड़ा हसनगंज उन्नाव उम्र करीब 38 वर्ष के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुया कि मृतक राजेश (उम्र लगभग 38 वर्ष) द्वारा ग्राम पलेहन्दा के निकट आम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।
